देहरादून।
विनोद खंडूरी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि टिहरी गढ़वाल ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। विनोद खंडूरी ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र और संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवा भाव और सद्भावना की भी प्रेरणा मिलती है।