अब जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में कर सकेंगे पर्यटक तितलियों का दिदार

रामनगर। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क  में अब पर्यटक सिर्फ बाघों का ही नहीं, बल्कि तितलियों का भी दीदार कर पाएंगे. पर्यटकों के लिए कॉर्बेट पार्क में बने बटरफ्लाई पार्क  खोल दिया गया है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बना बायोडायवर्सिटी पार्क  पर्यटकों के लिए समर्पित कर दिया गया है।
विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में डेढ़ सौ से ज्यादा तितलियों की प्रजातियों को देखा गया है। वहीं, इस तितली पार्क में 50 से ज्यादा प्रजातियां देखी जा रही हैं। इस पार्क में 58 प्रजाति के पौधे लगाए गए हैं, जिनमें से 9 प्रजातियों के पौधे तितलियों के होस्ट प्लांट हैं। जबकि 49 प्रजातियों के पौधे तितलियों के नेक्टर प्लांट हैं। कॉर्बेट और उसके आसपास तितलियों के संवर्धन के लिए इस बटरफ्लाई पार्क को बनाया गया है। जहां स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी तितलियों को देखने और उनके बारे में जानने समझने का मौका मिलेगा। जैव विविधता जागरूकता केंद्र में पौधों की कई प्रजातियां लगाई गई हैं। पौधों की इन प्रजातियों में कैलिएंड्रा, कनेर, गुड़हल, रेन लिली, इंडियन गुलाब, जूही, हिमेलिया, तुलसी, टिकोमा, चांदनी वेरीगेटेट, रसेलिया, एरिका पाम, रात की रानी, नीला गुड़हल आदि नेक्टर प्लांट लगाए गए हैं। वहीं इस पार्क में होस्ट प्लांट भी लगाए गए हैं। जिसमें सनफ्लावर, वर्बिना, टिकोमा, वेरीगेटेट लेंटाना, रैटल पोर्ट, पीलू, अमलतास, सीता अशोक, कदंब के पौधे शामिल हैं।  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला जोन के मुख्य गेट पर डेढ़ हेक्टर की भूमि पर यह बटरफ्लाई पार्क बनाया गया है। जिसमें पर्यटक इन रंग बिरंगी तितलियों का दीदार कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।