ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारीः 5 मेडिकल स्टोर और एक क्लीनिक सील

हरिद्वार। लक्सर में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने विजिलेंस टीम के साथ पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा, घिसअपुरा, एकड़ कला, सराय, ज्वालापुर के मेडिकल स्टोर और क्लीनिक में छापेमारी  की। इस दौरान भारी अनियमितता और एक्सपायरी डेट की दवा  बेचने को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर ने पांच मेडिकल स्टोर और एक क्लीनिक को सील कर दिया।
ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि इस क्षेत्र में कई जगह बिना अनुमति के मेडिकल स्टोर खुले हैं। साथ ही कई झोलाछाप डॉक्टर बिना अनुमति के मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जिसको लेकर करीब 15 हॉस्पिटल, क्लीनिक और मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुछ मेडिकल स्टोर संचालक खुद ही डॉक्टर बनकर मरीजों को ड्रिप लगाते हुए मिले। वहीं, कई मेडिकल स्टोर संचालक अपना मेडिकल स्टोर बंद कर के भाग खड़े हुए। कई मेडिकल स्टोर द्वारा एक्सपायरी डेट और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करती पाई गई। जिसके चलते पांच मेडिकल स्टोर और एक क्लीनिक को सील कर दिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि टीम द्वारा मेडिकल स्टोर संचालकों को दवाइयों के रखरखाव एवं नारकोटिक दवाइयों के विक्रय का पूर्ण विवरण रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश भी दिए गए। क्योंकि दवाइयों की गुणवत्ता  उनके रखरखाव पर निर्भर करती है, जो तापमान, नमी और धूल से प्रभावित हो जाती है। जबकि दवा विक्रेता हो या उपभोक्ता इस बात से अनभिज्ञ हैं। अनीता भारती ने कहा कि कुछ जीवन रक्षक इंजेक्शन एवं दवाइयां बहुत महंगे होती हैं और ज्यादा तापमान पर खराब हो जाती हैं। ऐसे में मरीजों का दवा का उपयोग करना भी व्यर्थ हो जाता है। हमारी टीम ने विक्रेताओं को दवाइयों का रखरखाव सही तरीके से करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।