148 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी में दो गिरफ्तार

उत्तरकाशी। शराब तस्करी में लिप्त दो लोगों को पुलिस ने देर शाम भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व तस्करी में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विधानसभा चुनावों के चलते शराब तस्करी को अंजाम दे रहे थे।
जानकारी के अनुसार बीती शाम एसओजी व थाना धरासू पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ शराब तस्कर विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब की सप्लाई करने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसओजी व धरासू पुलिस ने संयुक्त चौकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान देवीसौड़ आर्कब्रिज के समीप एक संदिग्ध बुलेरो आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वाहन सवार दो लोग कूदकर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। बुलेरो वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसमें रखी 148 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। थाने लाकर की गयी पूछताछ मेें उन्होने अपना नाम यतेन्द्र व यशपाल सिंह निवासी चिन्यालीसौंड़ बताया। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस कटिबद्ध है, हमारी पुलिस टीमें चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों तथा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार सक्रिय है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। उक्त पुलिस टीम की सराहना करते हुये उनके द्वारा उत्साहवर्धन हेतु टीम को दस हजार का नगद पारितोषिक प्रदान किया गया। बहरहाल पुलिस ने उन्हे आबकारी अधिनियम की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।