रायवाला तीन पानी के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

ऋषिकेश। हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन पानी के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेक पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह ग्राम प्रधान बलविंदर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन पानी पुलिया के पास फ्लाईओवर के नीचे एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू की। मृतक के कपड़ों से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान राजेश कुमार निवासी ग्राम दाकरा, देहरादून के रूप में हुई है।
रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद पुजारी ने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दे दी गई है। प्रथम दृष्टया फ्लाईओवर के नीचे गिरकर युवक की मौत होनी प्रतीत हो रही है। ऊपर से नीचे गिरने की वजह से ही मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान भी हैं। पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।