हरीश रावत की हार के लिए देवेन्द्र यादव को जिम्मेदार ठहराया

हल्द्वानी। प्रदेश में कांग्रेस के साथ-साथ लालकुआं विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की करारी हार के बाद अब कांग्रेस के कार्यकर्ता समीक्षा बैठकों में जुटे हुए हैं। कांग्रेस और हरीश रावत की हार को लेकर लालकुआं ने कांग्रेस कमेटी कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें लालकुआं मंडल के सभी कांग्रेस पदाधिकारी के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल भी मौजूद रहे। इस दौरान हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कांग्रेस और हरीश रावत की इतनी बड़ी हार आपसी गुटबाजी का नतीजा है। कांग्रेस हाईकमान और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव भी इस हार का कारण रहे हैं।
हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा जिस तरह से चुनाव के दौरान प्रदेश में प्रभारियों का अंबार लगा रहा उससे कहीं न कहीं अव्यवस्था का माहौल रहा. प्रदेश प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक प्रभारी के पीछे पीछे कार्यकर्ता घूमते रहे। इन प्रभारियों के खातिरदारी में भी कार्यकर्ताओं ने दिन रात एक किये। उन्होंने कहा प्रभारी और बड़े नेताओं ने इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हराने का काम किया है। कांग्रेस हाईकमान प्रभारियों के नाम पर केवल ड्रामा कर रही थी, यही कारण है कि हरीश रावत को लालकुआं से हराया गया है।हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा उनको दिल्ली बुलाया गया था। जहां उन्हें कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की बातें सुनकर काफी तकलीफ हुई। इन कांग्रेस के बड़े नेताओं द्वारा सही भाषा-बोली का प्रयोग तक नहीं किया जा रहा है। हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा उत्तराखंड में कांग्रेस और हरीश रावत के हार का बहुत बड़ा हाथ कांग्रेस हाईकमान और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का है। ऐसे में देवेंद्र यादव को तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।