रानीपुर पुलिस ने एक उम्रदराज महिला को लाखों रुपए कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया


हरिद्वारः।
रानीपुर पुलिस ने एक उम्रदराज महिला को लाखों रुपए कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। महिला कलियर क्षेत्र की रहने वाली है। स्मैक की कीमत का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे तोलने के लिए महिला ने लेक्ट्रॉनिक तराजू भी रखा हुआ था।
नशाखोरों के खिलाफ एसएसपी हरिद्वार ने जिले में बड़ा अभियान चलाया हुआ है। लेकिन बावजूद इसके नशे का कारोबार बढ़ रहा है। लगातार दूसरे शहरों या आस पास के इलाकों से महंगे नशीले पदार्थों की बिक्री हरिद्वार में हो रही है। अभी तक नशे के कारोबार से युवक ही जुड़े हुए थे। लेकिन अब महिलाएं भी इस कारोबार से जुड़ गई हैं। रानीपुर पुलिस ने एक 55 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 44.5 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़ी गई महिला इलशाद कलियर की रहने वाली है और रानीपुर क्षेत्र से स्मैक लेकर वापस जा रही थी। तभी पुलिस ने महिला को रेगुलेटर पुल समीलपुर, रानीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। कोतवाली रानीपुर इंचार्ज कुंदन सिंह राना ने बताया कि महिला को अब कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अब तक देखने में आया था कि आमतौर पर पुरुष ही नशीले पदार्थों की तस्करी करते पकड़े जाते थे। पुलिस की नजर भी इन तस्करों पर लगी रहती थी। आम तौर पर महिलाओं पर किसी पुलिस कर्मी को शक भी नहीं होता था। इसी कारण नशीला पदार्थ लाने व ले जाने के लिए अब महिलाओं का इस धंधे में प्रयोग किया जाने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।