डॉ निशंक के नाम पर लग सकती है मुहर

देहरादून। सीएम पद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का नाम तेजी से उभरकर सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदनकौशिक को हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ाने की तैयारी हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के संगठन में भी बड़ा फेर बदल कर सकती है। चर्चा है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सगठन की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री ऋतु खण्डूरी को इस बार मंत्री मंडल में शामिल किया जाएगा यह भी तय माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार डॉ रमेशा पोखरियाल निशंक वर्तमान मंे सीएम पद के लिए भाजपा आलाकमान की पहली पंसद है। तभी उन्हे बार बार चुनाव के बाद पार्टी आलाकमान लगातर उनसे संपर्क बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *