गणेश गोदियाल ने ली कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्‍तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की जिम्मेदारी स्वीकार की है। उन्‍होंने कहा है कि होली के बाद हार की समीक्षा की जाएगी।
गौरतलब है कि विगत 10 मार्च को आए परिणामों में कांग्रेस को राज्‍य में 19 सीट मिली हैं। जबकि गणेश गोदियाल खुद भी पौड़ी की श्रीनगर सीट से नजदीकी मुकाबले में चुनाव हारे हैं। शनिवार को उन्‍होंने देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। जिसमें उन्‍होंने कहा कि अगर हाईकमान कहेगा तो वह सहर्ष पद छोड़ने को भी तैयार हैं। वहीं सत्ता में वापसी की पूरी उम्मीद और जनता के बीच रहने के भरोसे के बावजूद जब हार नसीब हो वेदना कुछ गहरी हो जाती है। श्रीनगर सीट पर बहुत कम मतों के अंतर से पराजित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल  जब प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से रूबरू हुए तो यही वेदना आंखों से आंसू के रूप में छलक पड़ी। उधर, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने प्रत्याशियों से मुलाकात कर चुनाव परिणामों पर चर्चा की। हार के कारणों की पार्टी जल्द समीक्षा करेगी। कांग्रेस को सिर्फ 19 सीट मिली हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर सीट से 587 मतों के अंतर से हार गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।