लाखों के नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस ने पछवादून के चकराता क्षेत्र एक व्यक्ति सहित महिला को लाखों रूपए के नकली नोटो के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चकराता क्षेत्र में जाली नोट चलाने के लिए कुछ लोग आए है। सूचना मिलने के बाद उन्हे पकड़ने के लिए सक्रिय हो गयी। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए चैकिंग अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान पुलिस ने कैलानी गेट चकराता पर एक वाहन ब्रेजा कार को रोककर चैक किया तो  उस वाहन में एक पुरूष व एक महिला सवार थे। जिनकी तलाशी लेने पर दोनो के पास से 334 नकली नोट 2000रूपये के कुल 668000रूपये व 148 नोट असली 500रूपये,,200रूपये,100रूपये 50रूपये के कुल 80020रूपये बरामद हुये। जिसपर पुलिस उन्हे गिरफ्तार कर थाने ले आयी। जहां आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में दोस्त हैं,उनके द्वारा  पूर्व में भी कुछ महीने पहले नकली नोटों को दुकानदारों मॉल आदि में चलाया गया है। वे पुनः नकली नोटों को चलाये जाने हेतु चकराता क्षेत्रान्तर्गत आये थे। मुखबिर की सूचना पर वे पकड़े गए। आरोपियों ने बताया कि वे नकली नोट दिल्ली से लाते है। आरोपियों के नाम बहार अहमद पुत्र निहाल अहमद निवासी  मेहू भजनपुरा उत्तर पूर्वी दिल्ली उम्र-51 वर्ष व  प्रेमलता पुत्री स्व0 सूरत सिंह निवासी  सिविल लाइन्स, उत्तरी दिल्ली उम्र-42 वर्ष बतायी जा रही है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।