देहरादून में काम काजी महिला पुरुषों के लिए सुबह 08 बजे से रात्रि 08 तक स्थापित मॉडल टीकाकरण एवं ए.एन.सी. केंद्र का लोकार्पण

देहरादून।

*ज़िला चिकित्सालय (महात्मा गांधी नेत्र चिकित्सालय) देहरादून में काम काजी महिला पुरुषों के लिए सुबह 08 बजे से रात्रि 08 तक स्थापित मॉडल टीकाकरण एवं ए.एन.सी. केंद्र का लोकार्पण माननीय मंत्री महोदय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड सरकार के कर कमलों द्वारा किया गया। इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम में श्री सुरेश भट्ट जी, माननीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद उत्तराखंड, श्री खजान दास जी, माननीय विधायक विधानसभा क्षेत्र राजपुर देहरादून, डॉo सुनीता टम्टा, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड, श्री सविन बंसल, जिलाधिकारी महोदय देहरादून, उप जिलाधिकारी सदर, डॉo कुलदीप सिंह मर्तोलिया, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉo संजय जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉo निधि रावत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनएचएम, डॉo दिनेश चौहान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, Dr Vikas Sharam, State SMO WHO, NPSP, Dr Vishal, SPO UNDP, राज्य एवं जिला कार्यालय से प्रतिरक्षण टीम एवं ज़िला चिकित्सालय महात्मा गांधी नेत्र से समस्त स्टाफ, आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।*
*प्रथम दिवस में मॉडल टीकाकरण केंद्र में कुल 12 बच्चों ओर 01 गर्भवती महिला का टिकाकरण किया गया।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *