मसूरी की झील में मिला श्रीनगर की सोनाली का शव पुलिस हत्या या आत्महत्या में उलझी

मसूरी। उत्तराखंड की शांत वादियों में दिनों-दिन अपराध के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते रोज देहरादून में छात्रा के मर्डर के बाद आज मसूरी में एक किशोरी का शव मिला है। नाबालिग किशोरी का शव मसूरी झील से बरामद किया गया। जिसके बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों ने शव मिलने की सूचना मसूरी पुलिस को दी।
सूचना के बाद कोतवाल गिरीश चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को झील से निकालकर कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट निवासी सोनाली के रूप में हुई है। पुलिस और अधिक जानकारी के लिए लगातार आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया सुबह करीब 7-8 बजे के बीच में सोनाली नाम की किशोरी मसूरी झील के मुख्य गेट पर पहुंची थी। उसने वहां मौजूद सफाई कर्मचारी से झील जाने के लिये मुख्य गेट को खोलने की बात पूछी। जिस पर सफाई कर्मचारी ने उसे बताया कि गेट 10 बजे खुलेगा। जिसके बाद सोनाली मुख्य गेट से छलांग लगाकर झील की ओर चली गई। झील के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से पता चला है कि नाबालिग किशोरी झील की ओर गई। सीसीटीवी में किशोरी के हाथ में मोबाइल देखा जा रहा है। काफी खोजबीन के बाद मोबाइल झील से बरामद हुआ है। मोबाइल से ही उसकी पहचान श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट की सोनाली के रूप में हुई है।
मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया नाबालिग किशोरी की पहचान श्रीनगर के श्रीकोट निवासी सोनाली के रूप में हुई है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा गया है। सोनाली के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अब पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।