चमोली पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोरों में की छापेमारी

आठ मेडिकल स्टोरों के दस्तावेज खंगाले
गोपेश्वर। चमोली पुलिस की ओर से चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध अभियान के तहत शुक्रवार को चमोली पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोरों में छापेमारी कर आवश्यक जानकारी हासिल की। पुलिस ने आठ मेडिकल स्टोरों के आवश्यक दस्तावेज भी खंगाले।
पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे की ओर से नशे के विरुद्ध सख्त कदम उठाये जा रहे है। नौजवान पीढ़ी में बढ़ते नशे के चलन से उनके भविष्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को लेकर चमोली पुलिस सजग दिख रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को चमोली पुलिस की ओर से स्वास्थ्य विभाग के साथ मिल पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह के नेतृत्व में गोपेश्वर थाना क्षेत्रान्तर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ संयुक्त रुप से आठ मेडिकल स्टोरो की चौकिंग की गयी। सभी मेडिकल स्टोर संचालकों के स्टॉको, लाइसेन्स जांच, दवाईयों से संबंधित रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई। सभी को निर्देशित किया गया कि कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक बिना डाक्टर की परामर्श के किसी भी व्यक्ति को प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री ना करे। छापामारी के दौरान मेडिकल स्टोरों में प्रतिबंधित दवाइयां नहीं पाई गई। अभियान में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह, जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के डॉ. पवन पाल, प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर राजेन्द्र रौतेला आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।