एन.आई. ई.पी.वी.डी में शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र के स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन

 

देहरादून। ।राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान ने दिव्यांगजन हेतु स्थापित, प्रारंभिक हस्तक्षेप और देखभाल केंद्र (क्रॉस डिसेब्लिटि अर्ली इंटरवेंशन सेंटर) के स्थापना दिवस को हर्ष और उत्साह के साथ मनाया। इस समारोह ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों, उनके माता-पिता, केंद्र पेशेवरों और प्रशिक्षुओं को एक जीवंत और समावेशी माहौल में बांधा।समारोह में बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों के परिजनों में से श्री अखिल राणा को मुख्य अतिथि के रूप में चुना गया।

केंद्र प्रभारी , डॉ. सुरेंद्र ढलवाल ने संबोधित करते हुए केंद्र के कार्य, उपलब्धियों और चुनौतियों को उजागर किया। इस अवसर पर प्रभारी निदेशक ,श्री अमित शर्मा ने केंद्र के प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना की, साथ ही श्री अखिल राणा ने सभी परिजनों की ओर से केंद्र द्वारा प्रदान की जा रही समस्त सेवाओं से संतोष व्यक्त किया।

इस समारोह ने केंद्र की उपलब्धियों का प्रतीक होने के साथ-साथ राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान और क्रॉस डिसेबिलिटी शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उच्च-गुणवत्ता से भरपूर सहायता और सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाने का कार्य किया है।

कार्यक्रम में प्रभारी निदेशक  अमित शर्मा, डॉ. सुरेंद्र ढलवाल, चारू यादव, सहित दिव्यांग बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *