भितरघात को लेकर भाजपा के विधायकों में हलचल

देहरादून। लक्सर के विधायक संजय गुप्ता ने तो प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर ही सवाल उठा दिए हैं। जबकि काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा ने पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं पर उनके बेटे पार्टी प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है

चुनाव में भितरघात को लेकर आवाज उठाने वाले भाजपा विधायकों में एक और विधायक केदार सिंह रावत का नाम शामिल हो गया है। पार्टी ने रावत को यमुनोत्री विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। रावत का कहना है कि चुनाव के दौरान उन्हें भी भितरघात का सामना करना पड़ा। पार्टी के ही कुछ लोगों ने उनके खिलाफ काम किया।बकौल रावत, वह चुनाव तो जीत जाएंगे, लेकिन जीत का अंतर कम हो जाएगा। रावत से पहले तीन विधायकों का बाहर आ चुका है दर्द यमुनोत्री के भाजपा विधायक केदार सिंह रावत से पहले चुनाव में भितरघात को लेकर भाजपा के तीन विधायकों का दर्द बाहर आ चुका है । लक्सर के विधायक संजय गुप्ता ने तो प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर ही सवाल उठा दिए हैं। जबकि काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा ने पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं पर उनके बेटे पार्टी प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है।

चंपावत के विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी भी पार्टी के ही लोगों पर भितरघात का आरोप लगा चुके हैं। पार्टी पूछेगी तो नाम बताने को भी तैयार हूं प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे भाजपा विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि उनके चुनाव में पार्टी के कुछ लोगों ने उनके खिलाफ काम किया। चुनाव में जनता का भारी उत्साह था। हमारी विधानसभा में अच्छी संख्या में मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। महिलाओं और बुजुर्गों का मोदी जी के प्रति रुझान रहा। मेरी विधानसभा में संगठन में पदों पर बैठे कुछ लोगों ने भितरघात किया है। वरना अंतर ज्यादा बढ़ सकता था। फिर भी थोड़े-बहुत अंतर सीट भाजपा निकालेगी।

उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उनसे पूछेगी तो वह भितरघात करने वालों के नाम बताने को तैयार है। पार्टी की हिदायत का असर नहीं प्रदेश संगठन की ओर से सभी प्रत्याशियों को ताकीद किया गया है कि चुनाव में भितरघात से जुड़ी किसी भी शिकायत को सिर्फ पार्टी फोरम पर ही रखा जाए, लेकिन पार्टी की इस हिदायत का असर दिखाई नहीं दे रहा है।

भाजपा विधायक केदार सिंह रावत पार्टी कार्यालय पहुंचे। लेकिन वहां पार्टी का कोई प्रदेश पदाधिकारी नहीं था। शायद वह चुनाव की रिपोर्ट और भितरघात से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया के समक्ष उनकी व्यथा बाहर आ गई।कांग्रेस ने कहा, ये हार का डर है चुनाव के बाद भाजपा विधायकों की लगातार भितरघात को लेकर सामने आ रही नाराजगी पर कांग्रेस ने तंज किया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व प्रदेश संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि भाजपा विधायकों की चिंता बता रही है कि उन्हें हार का डर सताने लगा है। प्रदेश की तकरीबन सभी सीटों पर भाजपा का यही हाल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।