दसऊ स्थित चालदा महाराज मंदिर में मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा होगा भण्डारे का आयोजन।

 

देहरादून। हनोल स्थित महासू मंदिर में देव दर्शनों के लिए जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों सहित के सीमावर्ती राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए राज्य सरकार आयोजन के बेहतर प्रबंधन में लगी है। हम सभी को सदभाव के साथ जांगड़े को सम्पन्न करवाने में अपना सहयोग देना चाहिए।

उक्त बात प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने हनोल स्थित महासू मंदिर एवं दसऊ स्थित चालदा महाराज मंदिर परिसर में जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व की तैयारियां को लेकर कही। उन्होंने कहा कि जौनसार बाबर के प्रमुख तीर्थ स्थल हनोल मंदिर में पूजा दर्शन के लिए हर वर्ष जांगड़े में हिमाचल से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसलिए उन्होंने हिमाचल से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हिमाचल के उपमुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को पत्र लिखकर 18 सितंबर को हनोल मंदिर और 19 सितंबर को चलदा महाराज दसऊ में जांगड़ा देवनायणी राजकीय मेल पर्व पर शिमला से हनोल तथा रोडू से हलोल के लिए रोडवेज बसों के संचालन का अनुरोध किया है।

संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हनोल स्थित महासू मंदिर में मंदिर समिति के द्वारा भण्डारे का आयोजन किया जाएगा जबकि 19 सितम्बर को दसऊ स्थित चालदा महाराज मंदिर परिसर में मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा भण्डारे का आयोजन होगा।

श्री महाराज ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से जांगड़ा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर देहरादून के चकराता व कालसी के साथ-साथ उत्तरकाशी जनपद के मोरी और पुरोला ब्लाक में अवकाश घोषित करने के भी निर्देश दिये हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।