जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में प्रत्येक सोमवार की भांति जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में प्रत्येक सोमवार की भांति जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 99 शिकायतें प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायतें भूमि संबंधी प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त शिक्षा, एमडीडीए, नगर निगम, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, सिंचाई, विद्युत, पेयजल, नल कूप, पीएमजीएसवाई, खनन, पूर्ति, आबकारी आदि विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने भूमि संबंधी शिकायतों पर राजस्व एवं नगर निगम सहित वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन-जिन स्थानों पर संयुक्त निरीक्षण किया जाना है ऐसे प्रकरणों पर मौके पर जाकर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूमि फर्जीवाड़े की शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि संबंधी प्रकरणों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्यवाही करें ताकि जनमानस को अनावश्यक ना भटकना पड़े। उन्होंने शराब की ओवर रेटिंग की शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी को ओवर रेटिंग रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने रानीपोखरी में अतिक्रमण की शिकायतों पर उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को मौके पर जाकर वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने सुस्वा नदी श्रेणी की भूमि पर फर्जी रजिस्ट्री की शिकायत पर उपजिलाधिकारी डोईवाला को कार्यवाही के निर्देश दिए, जिस पर उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरण पर रोक लगाई गई है। उन्होंने स्टाम्प चोरी की शिकायत पर एआईजी स्टाम्प को कार्यवाही के निर्देश दिए। नेशनल हाईवे 72 पर ई-रिक्शा संचालन होने के कारण लगने वाले जाम एवं दुर्घटना की स्थिति बनने की शिकायतों पर संभागीय परिवहन अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। तुनवाला में भूमि रास्ता रोके जाने की शिकायतों तथा भूमि सीमांकन किये जाने के अनुरोध पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को जांच करने करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 एस.के बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम जगदीश लाल, उपजिलाधिकारी मसूरी नंदन कुमार, सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, अमृता शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।