हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल  की अध्यक्षता में मंगलवार को आगामी 04 जुलाई से प्रारम्भ होने वाले कांवड़ मेला-2023 की अद्यतन तैयारियों के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल  की अध्यक्षता में मंगलवार को आगामी 04 जुलाई से प्रारम्भ होने वाले कांवड़ मेला-2023 की अद्यतन तैयारियों के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह ने कांवड़ मेले के सम्बन्ध में अद्यतन क्या-क्या तैयारियां हो गयीं हैं, विस्तार से जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने एक-एक करके सभी विभागों के अधिकारियों से अब तक कांवड़ मेले से सम्बन्धित की गयी अद्यतन तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। जल संस्थान के अधिकारियांें ने बताया कि हमारी लगभग तैयारी पूरी है। जल संस्थान सीवर, नगर निगम के अधिकारियों ने शौचालयों आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों कोे निर्देश दिये कि शौचालय आदि की सफाई व्यवस्था तथा उसमें पानी आदि की व्यवस्था चाक-चौबन्द होनी चाहिये।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़कों के अधिकतर पैच वर्क पूर्ण कर लिये गये हैं तथा हिल बाई पास के छह किलोमीटर मार्ग पर एनओसी मिलने के बाद आज से झाड़ी कटान का काम प्रारम्भ कर दिया गया है।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने प्रकाश व्यवस्था की जानकारी दी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बैठक में कांवड़ मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग सम्बन्धी की जाने वाली तैयारियों के सम्बन्ध में अद्यतन जानकारी दी।
बैठक में पार्किंग की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, गोताखोरों की व्यवस्था, सिंचाई विभाग द्वारा झाड़ी कटान, घाटों की काई आदि हटाना, चेन व रेलिंग की मरम्मत आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों ने अब तक कितना कार्य हो चुका है, के सम्बन्ध में जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी 30 जून तक कांवड़ मेले से सम्बन्धित जो भी कार्य हैं, हर हाल में पूरा करना सुनिश्चित करें। इसमें कहीं पर भी कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री नूपुर वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनीष दत्त, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, ईई यूपीसीएल श्री एस एस उस्मान, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान श्री मदन सेन, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, पर्यटन अधिकारी श्री सुरेश सिंह यादव सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।