रायपुर आंगनवाड़ी केंद्र के प्रकरण में समाजसेवी बचन सिंह रावत ने की मंत्री रेखा आर्य से मुलाकात

देहरादून। रायपुर विधानसभा के वार्ड नंबर 3 के समाजसेवी भाजपा कार्यकर्ता बचन सिंह रावत ने आज उत्तराखंड मंत्री श्रीमती रेखा आर्य से मुलाकात की काफी लंबे समय से रायपुर विधानसभा के अंतर्गत रायपुर 7 आंगनवाड़ी केंद्र नगर निगम के आने के बाद अपने मूल स्थान से इधर-उधर किराए के भवन पर अपनी आंगनबाड़ी चलाने के लिए मजबूर हो गए हैं जबकि पूर्व में पंचायत घर में संचालित हो रही थी नगर निगम के आने के बाद आंगनवाड़ी केंद्र को पंचायत घर से हटा दिया गया था। आंगनवाड़ी केंद्र की सहायिका अलका पाल का कहना है रायपुर विधायक व पार्षद ने भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की समाजसेवी बचन सिंह रावत के संज्ञान पर मामला आने पर बचन सिंह रावत ने तत्काल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य से मुलाकात की और इस बारे में चर्चा की इस प्रकरण में मंत्री द्वारा तत्काल कार्यवाही हो जाएगी बचन सिंह रावत पिछले 30 वर्षों से समाज हित के लिए कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *