चिन्हित अतिक्रमण तोड़ने की कार्यवाही का विरोध कर रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

किच्छा। भारी फोर्स साथ लेकर प्रशासन ने शनिवार सुबह चिन्हित 205 अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासन के कार्रवाई का विरोध कर रहे कांग्रेसियों को मौके पर मौजूद बल ने गिरफ्तार कर लिया।  गिरफ्तार किए लोगों में पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, राजेश प्रताप सिंह, गुलशन सिंधी, जगरूप सिंह गोल्डी शामिल हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने लोडर लगा कर निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि व्यापारियों ने पहले ही दुकान से अपना सामान निकाल लिया था। जो कुछ बचा था वह भी स्वयं हटाने में लगे रहे। कांग्रेस के विरोध के दौरान व्यापारी उनके साथ विरोध में शामिल नहीं हुए।
लोक निर्माण विभाग ने हल्द्वानी मार्ग पर सड़क किनारे पिछले 40 वर्षों से बसे 158 लोगों को नोटिस जारी कर हटने को कहा था। पिछले दो माह से नोटिस की कार्रवाई चल रही है। नोटिस का समय पूरा होने के बाद 25 मई को लोनिवि ने दो दिन का मौखिक समय दिया था।
समय सीमा शुक्रवार को पूरी होने पर लोनिवि ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। वहीं लोनिवि के अभियान के लिए पुलिस ने भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही विरोध की संभावना के चलते अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। जिसके चलते भारी फोर्स बाहर से मांगा गया है।
वहीं, प्रशासन की तैयारी की भनक लगने पर अतिक्रमण की जद में आए लोग भी दिनभर अपनी दुकान व घरों का सामान समेटते दिखाई दिए। अधिकांश लोगों ने कीमती सामान सुरक्षित निकाल कर पहुंचा दिया है। वहीं दुकान में नाम का ही सामान रह गया है।
अभियान के तहत भारी फोर्स की तैनाती है। किच्छा कोतवाली ने अतिक्रमण हटाने के लिए तीन प्लाटून पीएसी, तीन निरीक्षक, 14 उप निरीक्षक, 30 पुरुष कांस्टेबल व 10 महिला कांस्टेबल की मांग बाहर से की गई है। इसके अतिरिक्त सीओ किच्छा के साथ ही कोतवाली का फोर्स भी तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।