शारदा नदी में गिरी कार, तीन बच्चों सहित पांच की मौत

रूद्रपुर। सड़क दुर्घटना में देर रात एक कार के शारदा नहर में गिर जाने से तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पांच लोगों के मरने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार बीती देर शाम खटीमा के लोहिया हेड पावर चैनल के करीब शारदा नहर में एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर जा गिरी। दुर्घटना में कार चालक सहित 5 लोगों की मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना का शिकार होने वालों में एक महिला का नाम द्रोपति है जो लोहियाहेड पावर हाउस में नौकरी किया करती थी। देर शाम द्रोपति अपने भाई मोहन चंद के घर अंजनिया से शारदा नहर के रास्ते वापस लौट रही थी। मृतका के घर न पहुंचने पर उसके भाई ने जब फोन किया, तो उसका फोन स्विच ऑफ आया। जिसके बाद मृतका के भाई मोहन चंद ने अपनी पत्नी के साथ स्कूटी में सवार होकर उनकी खोजबीन शुरू की। जिस पर उसे कार लोहियाहेड हेड पावर चैनल के पास शारदा नहर में गिरी हुई दिखी। जिसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके उपरांत पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर गोताखोरों के माध्यम से कार से सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन पुलिस द्वारा कार से 5 लोगों को बाहर निकाले जाने पर उनकी मौत हो चुकी थी। जिन्हे पोस्टामार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतकों के नाम द्रोपति देवी पत्नी स्व. देवेन्द्र निवासी लोहिया हेड पावर हाउस कॉलोनी, ज्योति पुत्री स्व.देवेंद्र,मोहन सिंह धामीे (कार चालक) निवासी खटीमा, दीपिका पुत्री मोहन चंद व सोनू पुत्र मोहन चंद,निवासी अंजनिया चकरपुर खटीमा बताये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।