सत्या फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट ने समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वालों का किया सम्मान।

देहरादून । सत्या फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में आज एक जन जागरूकता एवं समाज सेवा में तत्तपर समाजसेवियों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सत्या फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट लम्बे समय से महिला उत्थान एवं समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करती आ रही है।

जिसमें महिलाओं को स्वरोजगार सम्बंधित जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुऐ विशिष्ट अथिति विनोद खण्डूरी प्रदेश अध्यक्ष प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना द्वारा संस्था सत्या फाउंडेशन के द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की उन्होंने कहा कि सत्या फॉउन्डेशन वेलफेयर ट्रस्ट समाज सेवा के छेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष विनोद खण्डूरी ने बताया की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई योजनाएं महिलाओं के हित मे चलाई जा रही है।जिसमें महिलाओं के स्वरोजगार के नए आयाम खुले है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संस्था को वचन दिया कि वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद परिवार तक पहुँचाने में संस्था सत्या फॉउंडेशन को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

मुख्य अतिथि डॉ.रश्मि कुलश्रेष्ठ जी,अध्यक्षा चाइल्ड वेलफेयर कमेटी देहरादून ने अपने उदबोधन कह की हमे खुद की क्षमताओं को पहचान चाहिये। हमे खुद को कम नही आंकना चाहिये । हम अगर पूरे आत्मविश्वास से एक कदम उठायेंगे तो दूसरा कदम खुद ही पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा। हमे यह आत्मविश्वास दूसरों के अंदर भी पैदा करना होगा जिससे हम एक आत्मविश्वास से भरपूर समाज की स्थापन कर सकते है।

कार्यक्रम के समापन पर संस्था के अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि मातृशक्ति के सहयोग से हम सब मिलकर आत्मनिर्भर भारत एवं आत्मनिर्भर समाज की एक नई कहानी लिखेंगे। संस्था द्वारा जल्द ही मातृशक्ति के लिए कई रोजगार के प्रशिक्षण कार्य उपलब्ध कराये जायेंगे।

संस्था सत्या फॉउंडेशन द्वारा पत्रकार वर्ग से संपादक रजत शर्मा,समाचार पत्र देवपथ,संपादक मनवीर नेगी समाचार पत्र अर्नित टाइम्स, संवाददाता नवीन भण्डारी, प्रदीप जोशी समाचार पत्र देवपथ ,संपादक शूरवीर सिंह कठैत समाचार पत्र कठैत समाचार,संपादक संदीप जनधारी समाचार पत्र बात सही निष्पक्ष कही आदि को उनके सामाजिक हितों की पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम पर संस्था के सचिव शूरवीर सिंह कठैत, उपाध्यक्ष मनजीत नेगी,कोषाध्यक्ष दीपिका नेगी,वरिष्ठ समाजसेवीका हेमा परिहार,समाजसेवीका पूजा तोमर,सुमन वर्मा,संस्था के सदस्यों में मोनिका नेगी,कुसुम रावत,संगीता रावत ,माला बहुगुणा,लक्ष्मी देवी,लता, जमुना देवी,विनोद बरमोल, अमित राणा,कृष्णपाल सिंह रावत आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन संस्था के सदस्य प्रमोद नॉटियाल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।