व्यापारियों का इंडियन बैंक पर प्रदर्शन, मैनेजर का किया घेराव

देहरादून।। व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में शहर के आर आर क्वाटर में स्थित इंडियन बैंक पहुंच प्रदर्शन किया। उन्होंने  प्रदर्शन के बाद मैनेजर का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने बैंक पर व्यापारी के खाते से अलग-अलग तरीको से रुपये काटने का आरोप लगाया।
उन्होंने बैंक से खाता धारकों के काटे गए रुपये को वापस करने की मांग की है। बुधवार को  व्यपार मंडलश अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में शहर के व्यापारी और मेडिकल स्टोर संचालक इंडियन बैंक पहुचें। व्यापारियों ने बैंक पर व्यापारी के खाते से  रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों के प्रदर्शन के चलते  बैंक में आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि व्यापार करने के लिए व्यापारी बैंक से लिमिट लेते हैं। इसमें लिमिट का 10.9 फीसदी व्याज का प्रावधान है, लेकिन बैंक व्यापारियों से 16 फीसदी से अधिक ब्याज ले रहा है। साथ ही व्यापारियों की सहमति के बिना ही उनके अलग अलग तरीके के इंसोरेंस कर रुपये काटे जा रहे हैं। उन्होंने बैंक मैनेजर से काटे गए रुपये लौटने कि मांग की है। इस मौके पर व्यापारी मंडल प्रदेश महामंत्री राजेश बंसल, आशू ग्रोवर, रमेश गुलाटी, रजत बत्रा, अनीश सुखीजा, सर्वेश अरोरा, राजीव अनेजा, सतीश अरोरा, अमित चिलाना, हेमंत चिलाना, आशीष बांगा,जुगल किशोर, अरुण पुंशी, श्रवण छाबड़ा, विशाल हुडिया, हरेंद्र पोपली आदि व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।