कालसी-चकराता मार्ग पर खाई में गिरी कार,तीन के मारे जाने की सूचना

देहरादून। कालसी-चकराता मार्ग पर साहिया से पहले संभू की चैकी के पास  शनिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बताया गया कि कार सवार चकराता घूमने जा रहे थे।  हादसे में कार सवार तीन लोगों के मरने की सूचना है। कार यूपी नंबर की बताई जा रही है। स्थानीय लोग एसडीआरएफ टीम के साथ रेस्क्यू में जुटे हैं। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, देहरादून के कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे। तीन की मौत की जानकारी सामने आ रही है। एक घायल भी हुआ है। एक महिला व दो पुरुष की मौत, एक पुरुष घायल हुआ है। खाई से रेस्क्यू कर बाहर निकाले गए शवों की पुलिस-प्रशासन द्वारा शिनाख्त कराई जा रही है। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए एंबुलेंस 108 से सीएचसी विकासनगर ले गए।
घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जिसका पता स्थानीय लोगों को शनिवार की सुबह चला। यूपी नंबर की कार में सवार पर्यटक चकराता की ओर घूमने जा रहे थे, जो हादसे का शिकार हो गए। इस मामले में अभी और सूचना आने का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *