केदारनाथ धाम और गंगोत्री में हिमपात,तापमान गिरा

देहरादून। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को बदरीनाथ-केदारनाथ सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम में रात को हिमपात हुआ। गंगोत्री धाम में वर्षा हुई। शनिवार को भी केदारनाथ धाम और गंगोत्री सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान काफी नीचे आ गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेशभर में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। चोटियों पर हल्का हिमपात, निचले इलाकों में वर्षा-ओलावृष्टि होने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार बन रहे हैं। यह क्रम आगामी चार अप्रैल तक बना रह सकता है। ऐसे में तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *