क्षेत्र के खेल प्रेमियों की खुशहाली के लिए आज द्वितीय टाइटन कप 2023 दून क्रिकेट एकेडमी कुंवावाला मैं अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

देहरादून। क्षेत्र के खेल प्रेमियों की खुशहाली के लिए आज द्वितीय टाइटन कप 2023 दून क्रिकेट एकेडमी कुंवावाला मैं अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया । टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईजी गढ़वाल रेंज करण सिंह नगन्याल व विशेष अतिथि के रूप मे अर्थ एवं संख्या निदेशक सुशील कुमार और कोमल उनियाल H.R मैनेजर 108 अनिल नेगी निजी सचिव सचिवालय अर्चना कपूर प्रधानाचार्य सिंगली हिल इंटरनेशनल एकेडमी देहरादून वरिष्ठ निरीक्षक शिशुपाल नेगी राजेश शाह साबर सिंह रौथाण राहुल कुमार रघुवीर बिष्ट शांति कोठारी एकेडमी के सचिव विनोद बिष्ट व खेल प्रेमियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आईजी गढ़वाल रेंज करण सिंह नगन्याल ने शुभकामना देते हुए कहा कि कोरोना काल में खेल वंचित रह गया था। जिसके कारण खेलों में बहुत कमी आ गई थी। बच्चों के भविष्य के लिए खेल भी अब जरूरी हो गया है बच्चे अपना भविष्य खेल के जरिया बना सकते हैं इस मौके पर अनेकों स्थानीय लोगों व खेल प्रेमी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *