लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी, गिरफ्तार

देहरादून। बेरोजगार शिक्षित युवाओं पर लाठीचार्ज और भर्ती परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई जांच की मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन आज सातवें दिन भी जारी रहा। कांग्रेस के विभिन्न विभागोंध्प्रकोष्ठों एंव अनुषागिक संगठनों द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में सचिवालय कूच कर गिरफ्तारियंा दी गयी।
अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में आज कांग्रेस के विभिन्न विभागोंध् प्रकोष्ठों एंव अनुषांगिक संगठनों के नेता व कार्यकर्ता भवन में एकत्रित हुए। यहंा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशाल जुलूस के रूप में अपनी मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया। पुलिस मुख्यालय से पहले ही पुलिस द्वारा उन्हे बैरिकेटिंग लगाकर रोक दिया गया। इससे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में हल्की धक्का मुक्की भी हुई। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं का दमन कर रही है। उन पर लाठीचार्ज किया गया है और उन्हे सभी भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराने की उचित मांग से रोका जा रहा है। उन्होने कहा कि अगर इन भर्ती घोटालों में सफेदपोश लोग शामिल नहीं है तो सरकार इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग से क्यों बच रही है। बहरहाल जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सचिवालय जाने से रोका गया तो उन्होने वहीं पर अपनी गिरफ्तारियंा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *