कांवर यात्रा को देखते हुए भारी वाहनों की नो एंट्री

रुद्रपुर।  कांवर यात्रा के चलते मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री की गयी है। जिसके चलते रामपुर हाईवे में यूपी बार्डर पर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। बार्डर पर पुलिस तैनात है। वहीं इंदिरा चैक पर भी सीपीयू वह यातायात पुलिस मुस्तैद है । बता दें कि कांवर यात्रा के चलते 18 फरवरी तक जिले में भारी संख्या में कावडियों क आवागमन रहता है। कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस महकमा अलर्ट है। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध नो एंट्री 14 फरवरी से शुरू हो गयी थी। जो 18 फरवरी तक प्रभावी रहेगी।  नो एंट्री के चलते रूद्रपुर में रामपुर बार्डर पर बृहस्पतिवार को भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। नो एंट्री के चलते  जाम की स्थिति हो गई। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया   कि 18 फरवरी तक रामपुर की ओर से आने वाले समस्त भारी वाहन, जिन्हे हल्द्वानी, सिडकुल की ओर जाना है को नो एंट्री के नियमों का पालन करते हुये रात्रि 11बजे से सुबह 7 बजे तक चलेंगे। आवश्यक सेवाओं के वाहन जैसे दूध,गैस,फल,सब्जी तथा पैट्रोलियम पदार्थ  भरे वाहनों के चलने का समय सुबह 7बजे से 11निर्धारित किया गया है। कांवरियों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए हाईवे पर जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस जगह जगह संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *