देहरादून । कांग्रेस सेवादल उत्तराखंड द्वारा प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित के नेतृत्व में बेरोजगार युवाओं पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने के लिए एवं भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन एवं सचिवालय कूच कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने प्रतिभाग किया l
इस मौके पर कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी धरने पर पहुंचे l उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है l इससे अधिक खराब स्थिति नहीं हो सकती कि युवा और जनता को सरकार के परीक्षा कराने वाले तंत्र से ही भरोसा उठ जाये l पुष्कर सिंह धामी गलत तरीके से मुकदमे कर और लाठी डंडे के बल पर युवाओं की आवाज़ को दबाना चाहते हैं l यह लोकतंत्र की हत्या है जो कांग्रेस होने नहीं देगी l श्री गोदियाल ने कहा कि वे हर स्तर पर और हर सीमा तक युवाओं के लिए संघर्ष करेंगे l
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि उत्तराखंड की जिस जनता की कुर्बानियों की बदौलत आज उत्तराखंड बना हुआ है और राज्य में धामी जैसे लोग मुख्यमंत्री बने बैठे हैं, उसे उत्तराखंडी जनता की संतानों पर लाठी-डंडे बरसा कर मुकदमे दर्ज करके साबित कर रही है कि सरकार का ना तो आम जनता से कोई लेना-देना है ना उत्तराखंड आंदोलनकारियों से और ना ही इस प्रदेश के जनसरोकार से l
कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि बेरोजगार युवाओं के नेता बॉबी पँवार चकराता क्षेत्र से आते हैं, इस मौके पर चकराता क्षेत्र के मूल निवास से भाजपा के विधायक जो स्वयं को सबसे मुखर बताते हैं, मुन्ना सिंह चौहान को जवाब देना चाहिए कि वह सरकार की कार्यवाही के साथ हैं या संघर्ष करने वाले युवाओं के साथ हैं l मुन्ना सिंह चौहान को यह भी जवाब देना चाहिए कि वह युवाओं पर मुकदमे दर्ज करने और उन पर लाठियां बरसाने की सरकार की कार्यवाही का समर्थन करते हैं या विरोध करते हैं l विधायक डॉक्टर जीतराम ने कहा कि उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार अपना विश्वास जनता के बीच से हो चुकी है सरकार को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए और यदि सरकार इस्तीफा नहीं देती राज्यपाल को इस सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए l
राजीव भवन में आयोजित धरने को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा, याकूब सिद्दीकी, आशा टमटा, पीयूष गौर, मनीष खंडूरी, प्रवीण पुरोहित, मथुरा दत्त जोशी आदि ने भी सम्बोधित किया l
इसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित एवं गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से सचिवालय की ओर कूच किया परंतु एश्ले हॉल के पास थी पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं को रोक दिया l रोके जाने से नाराज कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता गणेश गोदियाल के नेतृत्व में वहीं पर धरने पर बैठ गए और जबरदस्त तरीके से पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे l जब पुलिस द्वारा बार-बार आग्रह किए जाने के बावजूद कांग्रेस के नेता भरने से उठने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और अपने वाहनों में भरकर पुलिस लाइन ले गए l
कार्यक्रम में हेमा पुरोहित प्रदेश अध्यक्ष, पछवादून जिलाध्यक्ष विजय कुमार एडवोकेट, मनमोहन शर्मा पप्रवीण पुरोहित अशोक मल्होत्रा प्रवक्ता भास्कर चुग पीयूष गॉड प्रदेश सचिव शिव भट्ट राजकुमार यादव सावित्री थापा उपाध्यक्ष सुशीला देसाई सुदामा रामजीलाल मंजू ममता गौतम सतनाम सिंह ललित थपलियाल रुचि बगियाल मीना मोनू रवि किशनपाल राजपाल माइकल जॉन केशव समर जहां लता बिट्टू विनीत अग्रहरी गुप्ता, हेमंत चंदौला राजकुमार यादव मनोज . रेनू रुहेला बबिता बिड़ला . योगिता बिष्ट . राजेश नौटियाल जीत राम विनीत भट्ट सूरज गढ़िया प्रदीप सूर्यांश विविध कुमार राजू कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे l