मंडल प्रभारी व अध्यक्षों को दिए अहम निर्देश

देहरादून। महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में नव नियुक्त मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षों की प्रथम बैठक हुई, जिसका संचालन महानगर महांमत्री बिजेन्द्र थपलियाल एवं सुरेन्द्र सिंह राणा ने किया। बैठक में अध्यक्ष ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की महानगर के पदाधिकारी एवं मंडल के प्रभारियों ने ही इस पूरे महानगर को ऊचांईयों की बुलंदी पर ले जाने का कार्य करना है  हम सभी महानगर मंडल एवं शक्तिकेन्द्र व बूथ संयोजकों तक प्रचार प्रसार का कार्य अति आवश्यक है। हम सभी कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि प्रतिदिन प्रधानमंत्री जी कि एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री की 3-3 पोस्ट अवश्य डालें व अवलोकन करने का भी कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *