महाराज ने संस्कृति निदेशालय, जीएमवीएन मुख्यालय का किया औचक निरिक्षण

*

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को संस्कृति निदेशालय एवं गढ़वाल मण्डल विकास निगम मुख्यालय का औचक निरिक्षण कर लंबित पड़े बिलों के भुगतान शीघ्र करने के साथ-साथ चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज सोमवार को संस्कृति सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल के साथ प्रातः 10:30 अचानक एमडीडीए, डालनवाला स्थित संस्कृति निदेशालय पहुंचे और कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों के महीनों से लंबित बिलों के भुगतान ना होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सचिव संस्कृति को तत्काल बिलों के भुगतान के आदेश देने के साथ-साथ विभाग में कर्मचारियों की कमी को भी दूर करने को कहा। ज्ञात हो कि अप्रैल 2022 से अभी तक सांस्कृतिक कलाकारों के बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा था।

इसके पश्चात पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राजपुर रोड़ स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम मुख्यालय का भी औचक निरिक्षण किया और महाप्रबंधक विप्रा त्रिवेदी को निर्देशित किया कि सभी प्रकार के पेंडिंग बिलों का भुगतान शीघ्रता से किया जाए।

श्री महाराज ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों की शीघ्र डीपीसी किए जाने के भी महाप्रबंधक को आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की ग्रेजुएटी और एरियर आदि सभी प्रकार की लगभग 43 करोड़ की देनदारियों का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

श्री महाराज ने महाप्रबंधक विप्रा त्रिवेदी से कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम के कई ऐसे गेस्ट हाउस हैं जो उपयोगी होने के बावजूद उपयोग में नहीं आ रहे हैं, उन्हें स्थानीय बेरोजगारों को देकर संचालित करवाने की व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।