जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन व खेल विभाग के सहयोग से रविवार को अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में सीडीओ इलेवन व डीएचओ इलेवन के बीच टी-20 मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया,

देहरादून। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन व खेल विभाग के सहयोग से रविवार को अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में सीडीओ इलेवन व डीएचओ इलेवन के बीच टी-20 मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें सीडीओ इलेवन ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए डीएचओ इलेवन की टीम को 5 विकेट से पराजित किया।
आयोजित मैच में सीडीओ इलेवन के कप्तान मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में डीएचओ इलेवन की टीम के बल्लेबाज ललित ने शानदार 60 रन बनाए। इसके अलावा बल्लेबाज संदीप की 22 तथा नितिन की 20 रन की उपयोगी बल्लेबाजी के दम पर 6 विकेट खोकर 169 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीडीओ इलेवन ने नरेश कुमार की 38 रन की कप्तानी पारी के साथ ही विपिन के 31 तथा संदीप की 27 रनों की बेहतर बल्लेबाजी के दम पर 19वें ओवर में ही 5 विकेट खोकर मैच अपने नाम किया। 38 रन की बेहतर पारी व 1 विकेट लेने के बाद ऑल राउंडर प्रदर्शन के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। आयोजित क्रिकेट मैच में अंपायर की भूमिका सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे ने निभाई। कमेंट्री व्यायाम शिक्षक नितिन व सेवायोजन विभाग के कार्मिक किशन सिंह रावत तथा स्कोरर की भूमिका प्रियांसू द्वारा निभाई गई।
मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने आज आयोजित हुए मैत्रीपूर्ण मैच के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए अवगत कराया कि विभागीय अधिकारियों के आपसी समन्वय हेतु टी-20 मैत्रीपूर्ण मैच का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से विभागीय अधिकारियों का आपसी समन्वय व जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल में उतारने में महत्वपूर्ण लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के मैत्रीपूर्ण मैचों का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान सीडीओ इलेवन की टीम में शामिल वरद जोशी, रमेश चन्द्र, जयकृत, लक्ष्मण बुटोला, विपिन डंगवाल, डाॅ. आशुतोष, नंदन सिंह रजवार, संजय बुटोला, अजय टम्टा तथा डीएचओ इलेवन की टीम में कप्तान योगेंद्र सिंह चौधरी सहित सुशील नौटियाल, राजू लाल, नितिन नौटियाल, ललित, सुखवीर सिंह, भुवनेश, संदीप भट्ट, संदीप सैनी, हरीश द्विवेदी, राहुल पंत, एसके शर्मा, संजय रावत, वाई सिंह आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।