गुलदार का खौफःएफआरआइ 15 जनवरी तक बाहरी व्यक्तियों के लिए बंद

देहरादून। एफआरआइ में गुलदार का खौफ पैदा हो गया है। यहां सुबह-शाम से लेकर दोपहर के समय भी गुलदार दिख रहे हैं।
इस स्थिति को देखते हुए एफआरआइ प्रशासन ने संस्थान परिसर को पर्यटकों के लिए 15 जनवरी तक एफआरआइ निदेशक डा. रेणु सिंह के मुताबिक, गुलदार की सक्रियता पिछले कुछ दिनों से निरंतर बढ़ रही है। पहले यदा-कदा रात के समय ही गुलदार दिखता था, जबकि अब दोपहर के समय भी गुलदार दिख रहे हैं। कई दफा गुलदार शावकों के साथ भी नजर आ रहे हैं। इस स्थिति में गुलदार अधिक आक्रामक हो जाते हैं।बंद कर दिया है। इसके साथ ही यहां सुबह-शाम की सैर पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं परिसर में दो पिंजरे भी लगा दिए गए हैं।लिहाजा, पर्यटकों व सैर करने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एफआरआइ परिसर को बाहरी व्यक्तियों के लिए 15 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय किया गया है। वन विभाग की मदद से परिसर में दो पिंजरे लगाए गए हैं। स्थिति सामान्य होने के बाद एफआरआइ में प्रवेश की स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *