प्रदेश के तराई क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप

देहरादून। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे और शीतलहर के कारण हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। वहीं  बुधवार को राजधानी देहरादून में भी तड़के घना कोहरा छाया रहा। हालांकि बाद में धूप खिल आई।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य के मैदानी क्षेत्रों खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ भागों में घने से बहुत घना कोहरा छाने और कुछ जगह पर प्रचंड ठंड की स्थिति रहने की संभावना को देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है।
हरिद्वार में शीतलहर और मौसम विभाग की ओर से जारी आरेंज अलर्ट को देखते हुए जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में 28 और 29 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता के प्रस्ताव पर 30 और 31 दिसंबर को स्कूल खुलने का समय सुबह दस बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक तय किया गया है।
उत्तराखंड परिवहन निगम की उपयोग में न लाई जाने वाली बसों को मोबाइल रैन बसेरों के रूप बदला जाएगा।
कड़ाके की सर्दी में बेघरों को सहारा देगा उत्तराखंड परिवहन निगम, मोबाइल रैन बसेरों में बदलेंगी रोडवेज बसें
वहीं हरिद्वार जिला में शीतलहर जारी है। शीतलहर के प्रकोप से बचने के लिए लोग अलाव, अंगीठी, हीटर, आदि का सहारा ले रहे हैं। कोहरे के चलते हाईवे और संपर्क पर वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं। सुबह के वक्त घने कोहरे के चलते कामकाजी लोगों को कार्य स्थलों तक पहुंचने में असुविधा हो रही है।
इधर ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों का बाजार गर्म है। हीटर, ब्लोअर आदि की मांग बढ़ी है। हाड़ कंपाने वाली ठंड के चलते अस्पतालों में खांसी, जुकाम, बुखार आदि के मरीज बढ़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।