मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वन विश्राम गृह लच्छीवाला में आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था डोईवाला द्वारा आयोजित ‘हमारे मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

देहरादून। । मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वन विश्राम गृह लच्छीवाला में आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था डोईवाला द्वारा आयोजित ‘हमारे मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं विभिन्न संगठन एवं संस्थाओं के लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबको राज्य के विकास में भागीदार बनना होगा। राज्य के विकास किसी एक की नहीं बल्कि हम सबकी सामूहिक यात्रा है। हमारा प्रयास अपने कार्य दायित्वों को ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करके होंगे, तभी हम जन अपेक्षाओं का सम्मान करने में सफल होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोग प्रतिभाशाली, मेहनती एवं लगनशील होते है। इसी का प्रतिफल है कि देश के उच्च पदों पर आसीन है। राज्य के लगभग हर परिवार का कोई न कोई सदस्य सेना एवं अद्धसैन्य बलों के माध्यम से देश की सुरक्षा में अपना योगदान दे रहा है। देवभूमि के साथ वीरभूमि की भी हमारी पहचान है। हमारी सरकार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रतिवद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था डोईवाला द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा गरीबों और समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े जरूरतमंद लोगों को जो मदद पहुंचाई जा रही है, यह एक पुण्य कर्म है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सामाजिक एवं रचनात्मक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महानुभावों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डोईवाला क्षेत्र के कारगिल शहीद जवानों के परिवारजनों, बी.एस.एफ एवं एस.एस. बी के जवानों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय लच्छीवाला के विद्यार्थियों को गर्म कपड़ों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर विधायक डोईवाला  बृजभूषण गैरोला, महामण्डलेश्वर स्वामी हरि चेतनानन्द, विनय कण्डवाल मंडल अध्यक्ष डोईवाला, मंडल अध्यक्ष माजरीग्रांट श्री राजकुमार,  मनोज नौटियाल, नगीना रानी, ओमप्रकाश भट्ट आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन आदर्श संस्था के सचिव  हरीश कोठारी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।