केदारनाथ मकें हेलिकॉप्टर क्रेश,सात यात्रियों की मौत

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गई है। राष्घ्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे पर दुख जताया है। पीएमओ ने भी हादसे पर दुख जताया है।
सीईओ यूकाडा सी रविशंकर ने जानकारी दी कि हादसा मंगलवार सुबह 11.40 बजे हुआ है। मृतकों में तीन यात्री गुजरात, एक कर्नाटक और एक झारखंड का है। पायलट मुंबई के रहने वाले हैं। एक मृतक की जानकारी जुटाई जा रही है।
केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहे हेलिकॉप्टर के क्रैश की घटना बहुत दुःखद है। इस दुर्घटना में जान गवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें।वहीं अगले आदेश तक केदारनाथ में हेली सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। केदारनाथ में अभी भी मौसम खराब है। यहां बर्फबारी हो रही है।मुख्घ्यमंत्री पुष्घ्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्घ्टर हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी घटना पर अपनी संवेदनाएं व्घ्यक्घ्त की हैं।हेलीकॉप्घ्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर दुर्घटना केदारनाथ से लगभग 3 किलोमीटर दूरी पर नंदी के पास हुई है। हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ बेस कैंप से नारायण कोटी-गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी।हेलीकॉप्घ्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ एवं अपर सचिव सी रविशंकर ने बताया कि  मृतकों में चार महिलाएं हैं। मृतक गुजरात और तमिलनाडु के हैं। घटना का कारण खराब मौसम और अचानक घाटी में कोहरा छाना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *