सरकार का लक्ष्य देश के कोने-कोने में डिजिटल बैंकिंग के लाभ पहुंचाना: महाराज

 

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरिद्वार सहित देश के 75 जनपदों में 75 डिजिटल बैकिंग इकाइयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किया।

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को देश के 75 जनपदों में 75 डिजिटल बैकिंग इकाइयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किया। इसी कडी में हरिद्वार के योग विहार, देवपूरा स्थित एचडीएफसी बैंक की डिजिटल बैकिंग यूनिट को भी केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में बैंक ग्राहकों के लिए समर्पित किया गया। इस अवसर पर वहां उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन डिजिटल बैकिंग इकाइयों की उपयोगिता पर दिये गये उद्बोधन को भी गंभीरता से सुना।

इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि
बैंकिंग सुविधाओं को देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उन्होने कहा कि इस वित्त वर्ष के बजट भाषण में देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की उपलक्ष्य में देश के 75 जिलों में 75 डीबीयू स्थापित करने की घोषणा की थी उसी क्रम में हरिद्वार में भी डिजिटल बैकिंग यूनिट को स्थापित किया गया है।

श्री महाराज ने कहा कि डीबीयू की स्थापना करने के पीछे सरकार का लक्ष्य देश के कोने-कोने में डिजिटल बैंकिंग के लाभ जनता तक पहुंचाना है। इस योजना में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया गया है। उन्होने कहा कि सरकार के इस प्रयास में 11 सरकारी बैंक, 12 निजी बैंक और एक स्माल फाइनेंस बैंक भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, एचडीएफसी बैंक अधिकारी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।