नशे के दो सौदागर गिरफ्तार

ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट और आईडीपीएल चौकी पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 200 ग्राम चरस और 5 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक कार और एक स्कूटी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के अनुसार मुखबिर ने आईडीपीएल चौकी प्रभारी चिंतामणि को सूचना दी कि हरिद्वार की ओर से एक कार ऋषिकेश की ओर आ रही है। इसमें नशीला पदार्थ तस्करी किया जा रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मय फोर्स हनुमान मंदिर कैनाल गेट पहुंचे। उन्होंने बैरिकेडिंग कर संबंधित कार को तलाशी के लिए रोक लिया। तलाशी लेने पर कार से 5 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कार को भी अपने कब्जे में ले लिया। दूसरी ओर त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनोद कुमार को भी मुखबिर ने सूचना दी कि श्मशान घाट चंद्रभागा में स्कूटी पर एक युवक चरस की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख स्कूटी सवार युवक घबरा कर भागने लगा। जिसे पुलिस ने कुछ दूरी पर पीछा कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि आरोपियों की पहचान भगत सिंह राणा निवासी आदर्श ग्राम ऋषिकेश और अनिकेत निवासी सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटा रही है। फिलहाल आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।