भारी बारिश से सरोवर नगरी में जनजीवन अस्त-व्यस्त

नैनीताल। सरोवर नगरी में पिछले दो दिन से हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। वीकेंड पर आए सैलानी होटलों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। इससे आउटडोर पर्यटन कारोबारी हाथ पर हाथ धरने को मजबूर हो रहे हैं। हालांकि लगातार बारिश से झील के जलस्तर में सुधार आया है।नगर में 48 घंटे से बारिश का क्रम जारी है, अलबत्ता शनिवार सुबह से वर्षा का वेग तेज हो चला है। जिस कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। तेज बारिश ने पर्यटकों की राह थाम ली है। जिस कारण होटलों में अपने कमरों में बैठे बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच नाले उफान पर आ चले हैं और कई सड़कें भी जलमग्न हो चली हैं। इधर वीकेंड पर आने सैलानियों का पहुंचना जारी है।मौसम का ऑरेंज अलर्ट होने कारण स्कूली बच्चों का अवकाश घोषित कर दिया गया था। इधर दूसरे शनिवार के चलते सरकारी छुट्टी होने के कारण कर्मचारी बारिश की फजीहत से बच गए। इधर गनीमत है कि नगर को आने वाले मार्ग खुले हुए हैं। दिहाड़ी मजदूर अपने कार्य से विरत रह गए। वर्षा 24 घंटे में 30 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। वर्षा के चलते नगर के प्राकृतिक जलश्रोत रिचार्ज हो चले हैं। जिनसे नैनी झील के जल स्तर में वृद्धि होगी।इस बारिश से हल्की ठंड भी महसूस होने लगी है। लोगों को गर्म ऊनी कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ा। इधर नैनी झील का जल स्तर 10.5 फिट पहुंच गया है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 90 व न्यूनतम 65 फीसद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।