श्री अभय मठ में तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा

देहरादून। श्रीअभय मठ लक्ष्मण चौक में परम पूज्य महंत 108 श्री रविंद्र पुरी जी महाराज के अज्ञानुवर्ती दिगंबर राजेश पुरी जी के सानिध्य में  आज माता के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा उपासना की गई । प्रातः काल में माता को पंचामृत से अभिषेक के उपरांत नवीन चौला चढ़ाया गया एवम विधि विधान से पूजन किया गया। मठ में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा निरंतर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है,जिसमे क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ लें रहे हैं। पूरे क्षेत्र में इस बार नवरात्रे की अलग ही रौनक है,दूर दूर से श्रद्धालु माता का दर्शन करने और भजन संध्या में शामिल हो रहे है। आज तीसरे दिन तो चार गुना श्रद्धालु और गणमान्य दर्शन करने पहुंचे। पार्क रोड सहारनपुर रोड कांवली रोड़ तक सजावट की गई है। मठ में विराजमान  श्री शंक्रेश्वर महादेव जी भी संध्या श्रृंगार दर्शन बहुत भव्य तरीके से किया जा रहा है।
संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिदिन माता की चौकी का आयोजन किया जा रहा है  जिसमें अलग अलग भजन गायक मंडली माता का गुणगान कर रहे हैं,भजन संध्या का सीधा प्रसारण क्षेत्र में लाइव एलईडी स्क्रीन पर किया जा रहा है। आज भजन संध्या में हिमाचल  के प्रसिद्ध भजन गायक सतनाम सागर एवम ग्रुप ने अपनी मधुर वाणी से  माता की सुंदर भेंटे सुना कर सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गणपति जी गणेश मनाइए,माता शारदा का का प्यारा भजन सुनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई,इसके बाद तो भक्तों की फरमाइश पर जो समां बांधा रात्रि बारह बजे तक चलता रहा। प्यारा सजा है दरबार भवानी,तेरे भक्तों की लगी है कतार भवानी। मां मुरादे पूरी कर दे हलुआ बांटुगी,अम्बे है मेरी मां दुर्गे है मेरी मां।अनेक प्रसिद्ध  भजन पर भक्ति में श्रद्धालुओं को नीरत करने पर मजबूर कर दिया।  इसके पश्चात मईया के नवरात्रे गाए  गए। इसी क्रम में कल बृहप्तिवार को विकासनगर के निपुण सारण अपनी प्रस्तुति देंगे। सभी श्रद्धालुओं के लिए उपवास के प्रसाद की व्यवस्था  महिला मंडल द्वारा की गई थी । इस अवसर पर ,महिला मंडल की अध्यक्ष रीना मेंदीरत्ता शशि शर्मा,महामंत्री प्रशांत शर्मा,मीडिया प्रभारी गोपाल सिंघल, कुलभूषण अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्तिथि रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।