गोवा में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। गोवा में आम आदमी पार्टी (AAP) भी अपना दमखम दिखाने में जुटी हुई है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 10 प्रत्याशियों के नाम हैं। खास बात यह है कि आप ने इस बार गोवा के चुनावी रण में बीजेपी के दो पूर्व मंत्रियों और भाजपा के कुछ पूर्व नेताओं को भी टिकट थमाया है। जाहिर है इस बार गोवा में चुनावी रण बेहद दिलचस्प होगी।
आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को जिन 10 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है उनमें एलिना सलदाहना और महादेव नायक का नाम भी शामिल है। यह दोनों ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व मंत्री रह चुके हैं। एलिना सलदाहना पर कार्टालिम तो वहीं महादेव नायक पर आम आदमी पार्टी को सिरोदा विधानसभा सीट से चुनावी दंगल में जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।
इसके अलावा दो पूर्व भाजपा सदस्यों को भी आप ने टिकट थमाया है। इनमें पूर्व भाजपा नेता विश्वजीत के राणे और सत्यवीजय नायक शामिल हैं। राणे, पोरियम विधानसभा सीट से पार्टी के चेहरे होंगे जहां के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रतापसिंह राणे मौजूदा विधायक हैं। वहीं सत्यविजय राणे वालपय से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।