44 घंटे बाद चंपावत सदर एसडीएम अनिल चन्याल का चला पता

चंपावत। गत दिवस सदर एसडीएम अनिल चन्याल संदेहास्पद परिस्थितियों में लापता हो गए थे। वो सरकारी गाड़ी और मोबाइल भी घर पर छोड़ गए। 44 घंटे पहले तक उनका निजी नंबर बंद आ रहा था। सूचना पाकर कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी और एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा से फोन पर भी बात की थी। एसडीएम सदर अनिल चन्याल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस उनकी तलाश में जुट हुई है। आखिरकार मंगलवार को 44 घंटे बाद चंपावत सदर एसडीएम अनिल चन्याल ने डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी से फोन पर बात की तो प्रशासन ने राहत की सांस ली है। सोमवार सुबह जब स्टाफ ड्यूटी पर जाने से पहले एसडीएम सदर को लेने घर पहुंचे तो अनिल चन्याल सरकारी आवास पर मौजूद नहीं थे। बीते दो दिनों से वो अवकाश पर थे। उनके रसोइए ने पुलिस को सूचित किया। रसोइए ने पुलिस को बताया कि अनिल चन्याल अपना एक नोट छोड़कर गए हैं, जिसमें लिखा है कि उनके सरकारी फोन को आपदा प्रबंधन विभाग को दे दिया जाए क्योंकि ये उनकी प्रॉपर्टी है.मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत ने डीएम चंपावत को सर्विलांस की मदद लेने एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक करने के निर्देश दिए हैं। वहीं मंगलवार को.सदर एसडीएम अनिल चन्याल की लोकेशन हिमाचल प्रदेश के शिमला में मिली है। .सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक लापता एसडीएम अनिल कुमार चन्याल की जनपद के आला अधिकारियों से बात हुई है। जिससे यह ज्ञात हुआ है कि उन्हें स्वास्थ्य खराब होने पर उपचार हेतु आकस्मिक रूप से जाना पड़ा था। जिस कारण से वह पूर्व सूचना नहीं दे पाए।वह सकुशल हैं और अपना उपचार करवा रहे हैं। वहीं लापता एसडीएम अभी कहां हैं और उनको क्या तकलीफ हुई है, इस बारे में आला अधिकारी अभी बोलने से बच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।