लोगों के करोड़ों ठगने वाला शातिर गिरफ्तार

देहरादून।  मसूरी में आम लोगों के करोड़ों रुपए लूट कर फरार हुए शातिर ठग पिंटू वर्मा  को पुलिस ने यूपी के मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी मसूरी में ही सुनार की दुकान चलाता था और किट्टी, कमेटी और सोना के लेन देन के नाम पर लोगों के साथ करोड़ों रुपए की  ठगी की थी। जब तक पुलिस को इसकी भनक लगती तब तक वह फरार हो गया था।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पिंटू के खिलाफ मसूरी कोतवाली में साल 2018 में 138 एनआई एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है। आरोपी के खिलाफ दो बार एनबीडब्ल्यू  और तीन बार कोर्ट से नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वो पुलिस को हाथ नहीं आ रहा था। हालांकि पुलिस ने प्रयास नहीं छोड़ा और मसूरी कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली के नेतृत्व में आरोपी पिंटू की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। इस बीच पुलिस को आरोपी के बारे में मुखबीर से सूचना मिली और एसआई शोएब अली को टीम के साथ यूपी के मुरादाबाद भेजा गया। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने पिंटू वर्मा निवासी मंडी चौक गुड़िया मोहल्ला राम मंदिर मुरादाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मसूरी में करीब 82 लोगों से अलग-अलग तरीखों में ठगी की है। हालांकि पीड़ितों ने जब आरोपी पर पैसे वापस करने का दबाव बनाया तो उसने उन्हें चेक थमा दिये, लेकिन वो चेक बैंक में बाउंस हो गए। ऐसे में इस ठग द्वारा शातिर तरीके से अपने आप को दिवालिया घोषित करने की कोशिश भी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।