फर्जी प्रमाण पत्र लेकर पहुंचा अभ्यर्थी गिरफ्तार

पिथौरागढ़।  भर्ती रैली दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान आर्मी और पुलिस प्रशासन ने एक अभ्यर्थी को फर्जी कागजात के साथ गिरफ्तार किया है। युवक मुनस्यारी तहसील के अंतिम गांव नामिक का निवासी बताया जा रहा है।
भर्ती के लिए पहुंचे अभ्यर्थी दीपक सिंह जैम्याल पुत्र लक्ष्मण सिंह जैम्याल निवासी नामिक मुनस्यारी अग्निवीर भर्ती के लिए पहुंचा था। संदेह होने पर प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई। उसके पास से दो आधार कार्ड, दो हाईस्कूल की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, आदि मिले। सभी में उसकी जन्मतिथि अलग-अलग 01/03/1999 एवं 01/08/2003 पाई गई।कोतवाली पुलिस से पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि अग्निवीर भर्ती के लिए उम्र निकल गई थी। भर्ती में शामिल होने के लिए उसने फेक डाक्यूमेंट तैयार कराया। नए दस्तावेजों में उम्र कम करवा कर अपनी जन्मतिथि 01/08/2003 कराई। इसी आधार पर आवेदन भी किया। जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में 467/468/471 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अराजक तत्वों पर पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बीते 24 अगस्त को अल्मोड़ा के रानीखेत में भी अग्निवीर भर्ती के दौरान उत्तर प्रदेश का युवक फर्जी दस्तावेज बनवाकर भर्ती होने के लिए पहुंचा था। दस्तावेजों के सत्यापन में संदेह होने पर उसे हिरासत में लिया गया था। जांच में पता चला था कि ताहिर खान का फर्जी दस्तावेज हल्द्वानी तहसील से जारी हुआ है। पूरे मामले में एसडीएम मनीष कुमार ने जांच के आदेश दिए थे। साथ ही जिस जन सेवा केंद्र से फर्जी दस्तावेज को स्कैन कर लगाया गया था, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।