अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार

टिहरी। लम्बगांव पुलिस ने दो अवैध बंदूकधारियों को पकड़ा है। लम्बगांव थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया है। एसओ महिपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 अभियुक्तों को 2 अवैध बंदूकों के साथ गिरफ्तार किया है।
चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने एक 9 कारतूस सहित दो अवैध बंदूक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में लम्बगांव थाना पुलिस ने आयुष अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान स्वतंत्र सिंह पुत्र बैशाख सिंह और शंकर लाल पुत्र सोहन लाल, निवासी ग्राम खालसी पट्टी, दिचली तहसील, चिन्यालीसौड़, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *