वाहन दुर्घटनाग्रस्त,चालक गंभीर

देहरादून। देर रात एक वाहन देहरादून से पांवटा की तरफ आते समय बद्रीपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त  हो गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे 108 की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि चालक कई देर वाहन में फंसा रहा और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
सहसपुर थाना पुलिस  ने बताया कि देहरादून पांवटा रोड  पर एक तेज रफ्तार वाहन बीते रात बद्रीपुर के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन खाई में गिरने से चालक रिंकू (38) पुत्र सोडल निवासी तिपरपुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे 108 की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। वाहन में चालक कई देर फंसा रहा और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *