गोलीकांड का मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा हरियाणा से गिरफ्तार

हरिद्वार। खन्ना नगर में हुए गोलीकांड में आखिरकार पुलिस ने फरार चल रहे 11 आरोपियों में से प्रमुख विष्णु अरोड़ा को गुरुवार को हरियाणा के अंबाला  से धर दबोचा। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस उसे लेकर खन्ना नगर स्थित उसी घटनास्थल पर पहुंची. जहां उससे पूछताछ की गई। इस दौरान सड़क से विष्णु को पुलिस वाले पकड़ कर पूरे मोहल्ले में घुमाते हुए घटनास्थल पर लाए।
बीती 6 अगस्त को विधायक मदन कौशिक के घर से कुछ ही दूरी पर मदन कौशक समर्थित एक गुट ने दूसरे गुट के दीपक टंडन के घर पहुंचकर कई राउंड फायरिंग की थी। इस दौरान गिरोह में पहुंचे युवकों के पास तमंचे के साथ लाठी डंडे और नंगी तलवारें भी थी। इस गोलीकांड से न केवल खन्ना नगर बल्कि आसपास के इलाके में भी हड़कंप मच गया था। इस मामले में दीपक टंडन ने 15 आरोपियों को नामजद कराया था। इस मामले में एक आरोपी को पीड़ित पक्ष ने ही पकड़कर पुलिस को सौंपा था, जबकि दूसरे को पुलिस ने शाम तक गिरफ्तार कर लिया था। 2 युवक तीन दिन पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने फरार चल रहे 11 आरोपियों में से 5 को मुख्य आरोपी बनाते हुए उन पर 10-10 हजार का इनाम भी घोषित किया था। इसके बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी, जिसके बाद इनके घर की कुर्की करने की तैयारी थी। कुर्की की कार्रवाई से पहले ही आरोपी विष्णु अरोड़ा को पुलिस ने गुरुवार सुबह हरियाणा के अंबाला क्षेत्र से गिरफ्तार  किया। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस पहले विष्णु को कोतवाली लाई, जहां से उसे खन्ना नगर स्थित घटनास्थल ले जाया गया। पुलिस विष्णु को पकड़ पैदल ही मुख्य सड़क से मोहल्ले की गलियों में घुमाकर लाई। इलाके में तसल्ली से घुमाने के बाद पुलिस उसे वापस अपने साथ कोतवाली ज्वालापुर ले गई। विष्णु अरोड़ा को लेकर जब कोतवाली ज्वालापुर पुलिस खन्ना नगर के बाहर पहुंची तो बाहर से लेकर गलियों तक जगह-जगह लोगों की भीड़ विष्णु को देखने के लिए खड़ी नजर आई। कोई पुलिस की कार्रवाई को गलत बता रहा था तो कोई इसे बिल्कुल सही कदम करार दे रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।