तड़के ब्यूटी पार्लर में लगी आग,लाखों का सामान खाक

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र की मॉडल कॉलोनी स्थित एक ब्यूटी पार्लर में बुधवार तड़के अचानक आग लग गई। ब्यूटी पार्लर का शटर बंद होने के कारण जब तक आग लगने का पता चला, तब तक अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। धुआं निकलता देख लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र की मॉडल कॉलोनी में रॉयल चेरिश नाम से महिलाओं का ब्यूटी पार्लर  में सुबह करीब 8.30 बजे मोहल्ले से गुजर रहे लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देख, इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी। जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने पार्लर का शटर तोड़कर आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया, उससे पहले ही दुकान के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड के कारण ब्यूटी पार्लर के ऊपरी हिस्से में स्थित दूसरी दुकान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। दमकल अधिकारी आर एस राणा ने बताया कि ब्यूटी पार्लर में आग लगने की सूचना पाकर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। दुकान के अंदर काफी धुंआ भर गया था। दुकान में लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया है। वहीं क्षेत्र में रहने वाले पूर्व सभासद संजय शर्मा का कहना है कि गंगा टावर ब्यूटी पार्लर में आग लगी थी। उसके बाद हम तुरंत बगल में स्थित हरीकृपा पेट्रोल पंप से फायर एक्सटिंग्विशर लाए. साथ ही दमकल विभाग को घटना की तत्काल जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।