मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय महेन्द्र नाथ पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की।

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय  महेन्द्र नाथ पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल में स्थित औद्योगिक ईकाई एचएमटी का उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित करने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया। बैठक में तय किया गया कि चार धाम यात्रा मार्ग पर इलैक्ट्रॉनिक चार्जिग स्टेशन के लिए उत्तराखण्ड सरकार केंद्र सरकार को प्रस्ताव प्रेषित करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद-नैनीताल स्थित एच०एम०टी० औद्योगिक ईकाई लगातार घाटे में चलने के कारण आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने इसे बंद करने हेतु अनुमोदित किया था। अनुमोदन के क्रम में एच०एम०टी० रानीबाग ईकाई को जैसा है जहां है के आधार पर उत्तराखण्ड शासन को हस्तांतरित किया जाना प्रस्तावित है। उत्तराखण्ड शासन द्वारा एनबीसीसी द्वारा आकलित मूल्य पर एचएमटी रानीबाग ईकाई को क्रय करने की अपनी सहमति भारी उद्योग मंत्रालय को प्रेषित कर दी गयी है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से औद्योगिक ईकाई एचएमटी के हस्तांतरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित किये जा सकेंगे और रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग पर इलैक्ट्रॉनिक चार्जिग स्टेशन बनाने का अनुरोध किया।केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से इसका प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। तय हुआ कि उत्तराखण्ड सरकार जल्द ही इसका प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को प्रेषित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।