हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं लैंसडौन सीट से चुनाव लड़ सकती

उत्तराखंड : हरक सिंह रावत इन दिनों काफी चर्चओं में चल रहे है, हाल ही में हरक सिंह रावत को पार्टी की सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त कर दिया है।

जानकारी मुताबिक़, हरक सिंह रावत को लेकर कांग्रेस ने अपना शुरुआती ब्ल्यू प्रिंट तैयार कर लिया है। यदि हरक को वापस लेने पर सर्वसम्मति बन जाती है तो विधानसभा चुनाव में हरक भाजपा के खिलाफ प्रचार का अहम किरदार होंगे। सूत्रों के अनुसार हरक को केवल एक टिकट दिया जाएगा, जिस पर उनकी बहू अनुकृति गुसाईं लैंसडौन सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हरक को कांग्रेस के लिए प्रचार करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

हरक सिंह रावत खुद भी कह चुके हैं कि वो भले कांग्रेस में रहें या न रहें, लेकिन वो अब केवल कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे। दिल्ली में मौजूद सूत्रों ने कांग्रेस के इस फार्मूले की पुष्टि की है। उनका कहना है कि अभी प्रारंभिक स्तर पर इस फार्मूले पर कुछ सहमति बनी है। आगे इस विषय पर पूर्व सीएम हरीश रावत और शीर्ष नेता मंथन कर रहे हैं। हाईकमान जो भी तय करेगा, वहीं अंतिम होगा। आपको बता दें, कांग्रेस के वर्ष 2016 की बगावत के जख्म अभी हरे के हरे ही हैं।

हरक सिंह रावत इस बगावत के मुख्य सूत्रधारों में शामिल थे। लेकिन अब हालात पूरी तरह से हरक के खिलाफ हो चुके हैं। कांग्रेस का एक बड़ा वर्ग उन्हें लेने का इच्छुक नहीं है, लेकिन एक दूसरा वर्ग रणनीतिक लिहाज से हरक को उपयोगी भी मानता है। हरक की कार्यप्रणाली पर भले ही किंतु-परंतु हो सकता है, लेकिन चुनाव मैनेजमेंट की कला के सभी कायल भी हैं।

कांग्रेस का मानना है कि हरक सिंह रावत भाजपा की कई नाजुक नसों को भी जानते होंगे। लोहे को लोहे से काटने के अंदाज में हरक का इस्तेमाल प्रचार के मोर्चे पर किया जा सकता है। वर्ष 2016 की बगावत की सजा के तौर पर उन्हें केवल लैंसडौन सीट दी जाए, जिस पर वो चाहे जिसे भी चुनाव लड़ा सकते हैं। लैंसडौन में कांग्रेस को एक बड़े चेहरे की जरूरत भी लंबे समय से महसूस हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।